
लेखपाल ने बिधनू थाने पहुंचकर की शिकायत, सीओ बोले कार्रवाई होगी
घाटमपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के बिनगवा गांव के पास बीएसीएल कम्पनी के द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कम्पनी के द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा करने की शिकायत मिली जांच में शिकायत सही पाई तो लेखपाल ने काम रुकवाया जिस पर कम्पनी के कर्मचारियों समेत वहां मौजूद महिलाओं में लेखपाल समेत केडीए की टीम पर हमला बोल दिया। पीड़ित ने बिधनू थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
सोमवार देर शाम बिधनू थाना पहुंचकर सुजीत सिंह कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बिनगवा में लेखपाल के पद पर कार्यरत है। बताया कि बिनगवा गांव के पास स्थित बीएसीएल कम्पनी के ब्रजेन्द्र सिंह चौहान, हृदेयश सिंह चौहान के द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यहां कम्पनी के द्वारा लगातार सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत उच्चाधिकारियों को मिल रही थी। सोमवार शाम लेखपाल सुजीत सिंह कुशवाहा केडीए के अमीन अंकुर पुलिसबल व केडीए टीम के साथ मौके पर पहुंचे जांच की तो शिकायत सही पाई गई। जिसपर लेखपाल व केडीए की टीम ने यहां बीएसीएल कम्पनी के द्वारा हो रहा निर्माण कार्य रुकवा दिया गया।
जिसपर यहां मौजूद कंपनी के कर्मचारी प्रदीप, राकेश, गौरव, दीपक समेत 30-35 अज्ञात व वहां पर मौजूद महिलाओं के साथ लेखपाल समेत केडीए की टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान लेखपाल के सिर पर ईंट लग गई, जिससे उसका सिर फट गया। लेखपाल ने बिधनू पुलिस से मामले की शिकायत की है। मामले में सीओ घाटमपुर सुशील कुमार दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।











