कानपुर : महामहिम के दौरे की तैयारियां पर मुख्य सचिव और डीजीपी का जायजा, अफसरों संग की बैठक

कानपुर। दो दिवसीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रस्तावित नगर और देहात के दौरे की तैयारियों का मुख्य सचिव व डीजीपी ने मंगलवार को कानपुर देहात के बाद शहर पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक आगमन का ब्लू प्रिंट खींचा। इसी आधार पर कार्यक्रम को लेकर आगे की तैयारियां तेज हो गई।

महामहिम अपने पैतृक गांव डेरापुर के परौंख और नगर में तीन और चार जून को दौरा प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा और व प्रभारी डीजीपी देवेंद्र सिंह मंगलवार को कानपुर देहात तैयारियों का जायजा करने पहुंचे।  इसके पश्चात दोनों पुलिस लाइन में डीएम नेहा शर्मा, कमिश्नर राज शेखर, पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा, आईजी प्रशांत कुमार, एडीजी भानु भास्कर समेत अन्य अफसरों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान राष्ट्रपति के सर्किट हाउस में रुकने और उनकी सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही राष्ट्रपति के सड़क मार्ग से आवागमन को लेकर भी चर्चा की गई। राष्ट्रपति किस मार्ग से जा सकते हैं। वैकल्पिक मार्ग किसे बनाया जाए। कार्यक्रम के मिनट टू मिनट टू और सुरक्षा का खाका खींचा गया।

कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर, राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल मर्चेंट चैंबर हॉल का निरीक्षण किया। फिर दोनों लखनऊ लौट गए। अफसरों के दौरे के बाद कानपुर नगर और देहात में राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई।

खबरें और भी हैं...