
घाटमपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के घाटमपुर-साढ़ मार्ग पर स्थित गंभीरपुर गांव किनारें स्थित खाई में बीतें शुक्रवार को चार बोरियों में मांस व अवशेष पड़े मिले थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मांस को टुकड़ो को जांच के लिए लैब भेजा था। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर दो गौकश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिन्हे मेडिकल परीक्षण करवाकर जेल भेजा गया है।
साढ़-घाटमपुर मार्ग स्थित गंभीरपुर गांव के किनारें खाई में बीतें शुक्रवार को चार बोरियो में मांस के टुकड़े व अवशेष पड़े मिले थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर बताया था कि गांव में बीतें गुरुवार देर रात एक वैगनआर कार गांव में घूम रही थी। जिससे दो युवक उतरे और कार से बोरियां फेंककर भाग निकले थे। पुलिस ने मांस के टुकड़ो को जांच के लिए लैब भेजकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शरू की थी। साढ़ थानाध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया कि मुखबिर ने गौकशो के दरगही लाल पुल के पास होने की जानकारी दी। सूचना मिलते फोर्स के साथ पहुंचे तो वैगनआर कार सवार कानपुर के सिविल लाइन निवासी 26 वर्षीय अरसद व कार सवार कानपुर के अनवरगंज निवासी 20 वर्षीय सैफ को कार समेत गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस को एक चापड़, एक छुरी बरामद हुई है। साढ़ थानाध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया कि दोनों गौकशो को गौवध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।










