
बिठूर। कानपुर पुलिस आयुक्त विजय मीणा के अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत डीसीपी पश्चिमी बीबीजीटीएस के कुशल नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण मे थाना बिठूर के टिकरा क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान कुछ लोग गौशाला के पास गाय ले जाते दिखाई पड़े पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो इन लोगों के द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गइ।
पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ कार्यवाही जिसमें 2 लोग घायल हुए जिन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।टिकरा क्षेत्र में गश्त के दौरान कुछ लोग गौशाला के पास गाय ले जाते दिखाई पड़े जिनको पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो इन लोगों के द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही में 2 लोग घायल हुए तथा दो अभियुक्त मौके से फरार हो गए।
पकडे गए अभियुक्तो ने पूछताछ में अपना नाम फरीद मुन्ना पुत्र इमाम बक्स निवासी बरगदवाली गली मकान नंबर 132/ 473 बाबूपुरवा कानपुर नगर व सलीम पुत्र पीरबख्श निवासी गबडहा थाना चौबेपुर कानपुरनगर बताया है। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा 19 मई 2022 ग्राम बनी के अस्थाई गौशाला में हुई गोकशी को स्वीकार किया है, जिसके संदर्भ में थाना बिठूर पर मुकदमा अपराध संख्या -173/2022 धारा 3,5,8 गोवध अधिनियम मे दर्ज है। घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है ।
अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 2 अदद तमंचा ,2 कारतूस जिंदा व 2 खोखा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद की जिस पर एक बोरी बंधी है जिसमें गोबध से संबंधित औजार कुल्हाड़ी चाकू आदि भी बरामद हुआ। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।










