कानपुर : बीडीओ की अनिंयत्रित कार झोपड़ी मे टक्कर मारते हुए बाइक से जा टकराई

घाटमपुर। कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के पास कानपुर कि ओर से आ रहे बीडीओ घाटमपुर कि कार अचानक अनियंत्रित हो गइ। जिसके बाद अनिंयत्रित कार हाइवे किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए किनारे बनी झोपड़ी मे जा घुसी जिसके बाद कार पलट गई। हादसे मे का एयरबैग खुल गया जिसके चलते घाटमपुर बीडीओ रविशंकर प्रधान बाल बाल बचे। रहागीरो ने बीडीओ को घायल अवस्था मे घाटमपुर सीएचसी पहुचाया जहां प्रथमिक उपचार कर उन्हे घर भेज दिया है।

 घाटमपुर बीडीओ रविशंकर प्रघान लखनऊ से कार द्वारा घाटमपुर ब्लाक मुख्यालय जा रहे थे, तभी कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के पास पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गइ। अनियंत्रित कार हाइवे किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए हाइवे किनारे स्थित झोपड़ी मे जा टकराइ, जिसके बाद कार मे लगे एयरबैग खुल गए जिससे बीडीओ रविशंकर बाल-बाल बचे। वही मामूली रूप से घायल हो गए। रहागीरो ने आनन-फानन बीडीओ को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां प्रथमिक उपचार कर उन्हे घर भेज दिया गया।

जानकारी मिलते ही ब्लाक कार्मचारी सीएचसी पहुंचे जहां उन्होने बीडीओ को सुरक्षित देख राहत कि सांस ली। मामले मे पातारा चौकि इंचार्ज विनीत मिश्रा ने बाताया जानकारी मिली थी। बीडीओ के द्वारा लोगो के नुकसान का भुगतान किया गया है।

खबरें और भी हैं...