
घाटमपुर। कोतवली क्षेत्र के घुघुवा गांव निवासी एक नवविवाहिता से सोने किअंगूठी खो गइ थी। जिसपर नवविवाहिता को उसके पति ने जमकर पीटा, जिसके कुछ घंटो बाद नवविवाहिता कि संदिग्ध परिस्थितिओ मे मौत हो गइ। सुचना पर पहुचे मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा कटा है। परिजनों कि सूचना पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने मायके पक्ष के लोगो को कार्यवाही का आस्वासन देकर मामला शांत काराया है। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कानपुर देहात के मोहम्मदपुर गांव निवासी सिपाही लाल ने अपनी 23 वर्षीय बेटी प्रीति की शादी घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के घुघवा गांव निवासी पंकज के साथ बीते सात मार्च 2021 को हुइ थी, सोमवार को प्रीति से सोने कि एक अंगूठी खो गइ थी। जिसपर उसके पति पंकज ने उसे जमकर पीटा था। पति कि पीटाई से आहत होकर कुछ घंटो बाद प्रीति ने घर के अंदर बने कमरे पंखे के सहारे रस्सी से फंसी लगा ली, जिससे प्रीति कि मौके पर मौत हो गइ।
सूचना पाकर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कटा है। मायके पक्ष का अरोप है, कि पंकज ने उनकी पुत्री को अंगूठी खोने पर जमकर मारपीट की, जिससे आहत होकर प्रीति ने फांसी लगाकर जान दे दी है, मौत होने के बाद ससुरालीजन प्रीति को मृत अवस्था मे खाटिया में पड़ा छो़डकर मौके से भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष के लोगो को कार्यवाही का आश्वासन देकर मामला शांत कराया है। जिसके बाद पुलिस ने नवविवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले मे घाटमपुर सीओ सुशील कुमार दुबे ने बताया कि मामले कि जांच कि जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाइ कि जायेगी।










