केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट के जरिये विपक्षियों को जम कर लताड़ा, दिया ये जवाब

UP में छठवें चरण के दौरान आज 57 सीटों पर विधानसभा का चुनाव चल रहा है। सुबह ही प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक ट्वीट किया जिस पर घमासान शुरू हो गया। केशव प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘2022 विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन, बसपा, कांग्रेस की विदाई के लिए जनता में जबरदस्त उत्साह है। मुझे 2017 से बड़ी विजय का विश्वास है’। यह लिखते ही विपक्षियों ने डिप्टी सीएम को करारा जवाब दिया है। कुछ ने जवाब में यहां तक लिख दिया कि‘नेता जी पहले आप अपनी सिराथू की सीट तो बचा लीजिए। सुना है आप सिराथू से चुनाव हार रहे हैं।’

इस चुनाव के बाद टूट जाएगा आपका विश्वास…

केशव प्रसाद के ट्वीट के जवाब में अनूप मौर्या ने लिखा ‘2022 में भाजपा की विदाई तय है। जनता में जबरदस्त उत्साह है भाजपा को हटाने के लिए, मंत्री जी इस चुनाव के बाद आपका विश्वास टूट जाएगा। 2022 में बदलाव तय है।’ अभि मुखिया ने लिखा, UP में भाजपा इतना आगे चल रही है…इतना आगे चल रही है कि 10 मार्च तक यूपी से बाहर चली जाएगी। रवि भारती ने कटाक्ष करते हुए जवाब दिया, स्टूल मंत्रीजी कुछ भी बोल रहे हो आप।

जल्द खत्म हो जाएगा मुख्यमंत्री बनने का भ्रम

अभिनव मौर्या ने जवाब में लिखा, 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले जिस तरह आपको मुख्यमंत्री बनने का भ्रम था ठीक उसी तरह 10 मार्च को आपका ये भी भ्रम टूट जाएगा। दीपक भारती ने लिखा पहले अपनी जमानत बचा लीजिए यही बहुत है। अभिषेक कुमार ने कुमार विश्वास का हवाला देते हुए जवाब दिया कि कुमार विश्वास को भी राज्यसभा जाने का विश्वास था। मोहित चौधरी ने लिखा पश्चिम बंगाम में भी इतना ही बड़ा विश्वास था भाजपा के नेता व अंधभक्तों का ।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

39 − = 31
Powered by MathCaptcha