किच्छा: गंगाजल भरने को रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

कांग्रेस प्रदेश सचिव भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत

भास्कर समाचार सेवा

किच्छा। नगर के बरेली मार्ग स्थित कृष्ण बलदेव मंदिर से हरिद्वार के लिए गंगाजल भरने कावड़ियों का एक जत्था रविवार देर रात रवाना हुआ। रवाना हुए जत्थे का कांग्रेस प्रदेश सचिव भूपेंद्र चौधरी ने स्वागत करते हुए व माला पहनाकर विदा किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा के लिए रवाना हुए भक्तों के यात्रा की सफलता की कामना की। यात्रा में शामिल हुए लोगों में विनोद शर्मा, रवि शर्मा, नवल शर्मा, नीलकंठ शर्मा, निशांत, सनी बजाज, योगेश बजाज, रजत आदि थे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

67 + = 76
Powered by MathCaptcha