KKR बनाम RCB : कोलकाता ने नौ विकेट से जीता मैच, चक्रवर्ती और रसेल ने लिए तीन-तीन विकेट

इंडियन प्रीमियर लीग के 31वें मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को नौ विकेट से हरा दिया।अबु धाबी में खेले गए मैच में RCB की टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 92 रनों पर ही सिमट गई। जवाब में KKR ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया।IPL 2021 में KKR की यह सिर्फ तीसरी जीत है।मुकाबले में नजर डालते हैं। 

आसानी से जीता KKR

RCB की खराब शुरुआत रही और कप्तान विराट कोहली (5) दूसरे ओवर में ही 10 के टीम स्कोर पर आउट हो गए। RCB ने शुरुआती छह ओवर में दो विकेट खोकर 41 रन बनाए। वहीं वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने तीन-तीन विकेट लेकर RCB को 92 पर ही ढेर कर दिया।लक्ष्य के जवाब में शुभमन गिल (48) और वेंकटेश अय्यर (41*) ने उम्दा पारी खेलकर टीम को जीत दिलवा दी।पॉवरप्ले

KKR ने की शानदार शुरुआत

छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR ने शानदार शुरुआत की। शुभमन गिल और अपना पहला IPL मैच खेल रहे वेंकटेश अय्यर ने पॉवरप्ले में टीम का स्कोर 50 के पार पंहुचा कर टीम को शानदार शुरुआत दिलवाई।दोनों ने मिलकर छह ओवरों में 56 रन जोड़ दिए। इस बीच शुभमन ने 21 गेंदों में चौकों की मदद से 30 रन बनाए। दूसरे छोर से अय्यर ने 16 में 22 रन बनाए।बल्लेबाजी

अर्धशतक से चूके गिल

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने RCB के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। वह अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 34 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाए।गिल को 82 के टीम स्कोर पर युजवेंद्र चहल ने आउट किया।दूसरे छोर से वेंकटेश अय्यर ने भी प्रभावित किया। उन्होंने 27 गेंदों में नाबाद 41 रनों की पारी खेली।गेंदबाजी

चक्रवर्ती और रसेल ने लिए तीन-तीन विकेट

KKR के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की और अपने चार ओवरों के कोटे में 13 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल, हसरंगा और सचिन बेबी को आउट किया।वहीं आंद्रे रसेल ने तीन ओवरों में नौ रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने एबी डीविलियर्स को शून्य पर बोल्ड कर दिया।वहीं सुनील नरेन ने भी किफायती गेंदबाजी की और चार ओवरों में 20 रन दिए। हालांकि नरेन कोई विकेट नहीं ले सके।जानकारी

कोहली ने खेला अपना 200वां मैच

विराट कोहली ने अपने IPL करियर का 200वां मैच खेला। अपने सभी मैच RCB से खेलने वाले कोहली एक फ्रेंचाइजी से 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।

खबरें और भी हैं...