
भास्कर समाचार सेवा
हाथरस/सिकंदराराव। बाल दिवस के अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा सिकंदराराव के द्वारा छोटे छोटे बच्चों को उत्कृष्ट पुरस्कार का वितरण किया गया। यह वितरण समारोह मदन मोहन बाल विद्या मंदिर नौरंगाबाद पश्चिमी में किया गया। शाखा प्रबंधक प्रहलाद सिंह और उप शाखा प्रबंधक जितेंद्र गुप्ता के द्वारा यह पुरस्कार बच्चों को प्रदान किया गया। सभासद मुकुल गुप्ता के द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा दिए गए इन पुरस्कार पर शाखा प्रबंधक का आभार व्यक्त किया गया। समारोह में पंकज पचौरी प्रबंधक, मंजू पचौरी प्रधानाचार्य, निर्मल दास, पुष्पा पचौरी और समस्त स्टॉफ का बिशेष सहयोग रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रभात मोहन भारद्वाज, सौरभ माहेश्वरी, दीप्ति शर्मा, अनुभा माहेश्वरी, कीर्ति मिश्रा, नितिन चड्डा, दीपक वार्ष्णेय, दीप्ति वार्ष्णेय, सर्वेश दुबे, कुलदीप पाठक, छाया शर्मा, अमित वर्मा, सविता सिंह, दृस्टि राघव आदि मौजूद रहे।













