वीडियो दिखाकर लायंस मैम्बर्स ने बच्चों को समझाये सड़क सुरक्षा के नियम

सड़क पर सुरक्षित जिंदगी के लिए नियम जरूरी: अशोक कपूर

भास्कर समाचार सेवा
हाथरस। सड़क पर चलना हमारी मजबूरी है और जरूरी है, लेकिन इस जरूरत और मजबूरी को हम तरक्की व विकास के मार्ग पर मोड़कर भी देख सकते हैं। यह तभी संभव है, जबकि हम यातायात नियमों का पालन करें तो जिंदगी भी सुरक्षित और व्यापार भी सुरक्षित।
यह उद्गार पूर्व गवर्नर लायंस क्लब हाथरस अशोक कपूर ने श्री नेहरू स्मारक भगवानदास इंटर काॅलेज मेंडू में जनजागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने यातायात सुरक्षा के क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय द्वारा जागरूकता अभियान के संचालन की जमकर तारीफ की गयी और उपस्थित लोगों, छात्र-छात्राओं व काॅलेज स्टॉफ से यातायात नियमों के पालन कराये जाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर यातायात प्रभारी अखिलेश कुमार बघेल व अन्य यातायात कर्मियों के द्वारा कार्यक्रम में सड़क के नियमों की जानकारी दी गई।
प्रभारी यातायात द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टॉफ को पम्पलेट बांटे गये व वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग करने की अपील की गयी।

खबरें और भी हैं...