
लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में चल रहे वार्षिकोत्सव का हुआ समापन
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में 5 नवंबर से चल रहें वार्षिकोत्सव का गुरुवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन डॉक्टर शिवराज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल क्रिकेट मैच खेला गया। पुरस्कार वितरित किए गए एवं वार्षिकोत्सव का विधिवत समापन किया गया। मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर आरती गुप्ता रहीं।
मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉक्टर वीडी पांडे ने बताया, क्रिकेट मैच जीएस मेडिकल कॉलेज हापुड़ एवं एलएलआरएम की टीम के बीच खेला गया। जीएस मेडिकल कॉलेज हापुड़ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया तथा 20 ओवर में 91 रन बनाए, जिसे चेंज करते हुए एलएलआरएम की टीम ने कप्तान डॉक्टर वासिक हुसैन के नेतृत्व में बहुत आसानी से मैच जीत लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच डॉ. जैनुल रहें। प्रधानाचार्य डॉक्टर आरसी गुप्ता ने बताया, वार्षिकोत्सव के आयोजन में सभी संकाय सदस्यों, जूनियर, सीनियर, रेजिडेंट डॉक्टरों तथा संकाय सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिदिन ओपीडी एव ओटीए पठन-पाठन सुचारू रूप से संचालित करते हुए व्यस्तता के बावजूद भी सभी चिकित्सकों ने बढ़.चढ़कर प्रतिभाग किया।
इन्होंने कहा
सोशियो कल्चरल सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. ललिता चौधरी ने बताया, विगत 5 दिनों में आयोजित किए गए एसएमसिटी एवं स्टिमुलस के विभिन्न कार्यक्रमों का परिणाम घोषित किया गया। प्रत्येक आयोजन के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ये रहें मौजूद
इस अवसर पर डॉक्टर धीरज राज, डॉक्टर ज्ञानेश्वर टांक, डॉ. ललिता चौधरी, डॉक्टर अमित गर्ग, डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, डॉक्टर श्वेता शर्मा, डॉक्टर वीडी पांडे, डॉ. विनोद कुमार चौरसिया, डॉक्टर अनिल कुमार, डॉक्टर प्रेम प्रकाश मिश्रा, डॉ. विदित दीक्षित, डॉ. अनुपम, डॉ. अंतिमा, डॉक्टर अरुण कुमार, डॉक्टर संजीव सिंह, डॉक्टर विनीत शर्मा, डॉ. अनामिका शर्मा, डॉ. रियाज अहमद, डॉक्टर छाया गर्ग, डॉ. अंशु, डॉक्टर प्रिया, डॉक्टर बीर करुणा, डॉक्टर कृतेस मिश्रा आदि उपस्थित रहें।














