
भास्कर समाचार सेवा
सैफनी/रामपुर। शुक्रवार को नगर के मोहल्ला शिवालय मन्दिर निवासी इमरान पुत्र मरहूम लाल मोहम्मद अण्डे वालो के मकान में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया ग्रह स्वामी के घर मे लड़की की शादी होने वाली थी। जिसका दहेज का सामान रखा हुआ था वह भी आग में जलकर राख हो गया साथ ही दरी कंवल के टुकड़े मटेरियल भी मकान में रखा हुआ था बह भी जल कर राख हो गया मोहल्ले वालों ने व मुश्किल आग पर काबू किया आग की सूचना पर थानाध्यक्ष सी ओ शाहबाद के एन आनंद उपजिलाधिकारी व नगर पंचायत के चेयरमैन फैजान खान भी घटना स्थल पर पहुँचे पीड़ित ने बताया ढाई लाख का नुकसान हुआ है जिसमे चेयरमैन ने मदद दिलाने का आश्वासन दिया।














इससे अच्छा यूपी पुलिस को खत्म ही कर दें….’हर चीज में आपका एजेंडा होता है’, सुप्रीम कोर्ट की यूपी पुलिस को कड़ी फटकार,