प्रेमी बना खूंखार : एक तरफा प्यार ने ली युवक की जान, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली। उत्तर पूर्वी में आयेदिन अपराध होते रहते हैं, लेकिन न जाने किस दिन इस पर अंकुश लगेगा ये किसी को पता नहीं हैं। दरअसल दिल्ली के ज्योति नगर इलाके से प्रेम-प्रसंग का मामला सामने देखने को मिला, जहां एकतरफा प्यार में पागल हुए लड़के ने लड़की पर इस कदर हमला कर दिया, मानों दिल में प्यार नहीं नफरत भरा हों, इसके बाद  से युवक ने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी, आपको बता दें लड़का, लड़की की इंगेजमेंट होने से काफी नाराज था. इसी के चलते गुस्साए युवक ने युवती पर हमला कर उसे घायल कर दिया और फिर दिल्ली से सटे लोनी इलाके में उसने अपनी जीवन लीला भी समाप्त कर ली।

हमला कर फरार प्रेमी  

बताया जा रहा है कि घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है, पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ज्योति नगर में रहने वाली 22 साल की लड़की सोमवार सुबह ऑफिस जा रही थी, तभी पड़ोस के रहने वाले दीपक ने उसके सिर पर हमला कर दिया और डर के मारे फरार हो गया, पुलिस के अनुसार, लड़की पर हमले के बाद प्रेमी दीपक ने दिल्ली से सटे यूपी के लोनी इलाके में जाकर आत्महत्या कर ली, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है, पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दीपक युवती से एकतरफा प्यार करता था, वह उस पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती उससे शादी नहीं करना चाहती थी।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं कुछ दिन पहले ही युवती की इंगेजमेंट किसी दूसरे लड़के से हुई थी, आशंका जताई जा रही है लड़की की इंगेजमेंट से नाराज होकर लड़के ने इस वारदात को अंजाम दिया, फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

35 − 30 =
Powered by MathCaptcha