लखनऊ: नवाबगंज थाना क्षेत्र में चला चेकिंग अभियान, बरामद की गई अवैध शराब की पेटी

लखनऊ। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत प्रतापगढ़ जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण, अनियमित व्यापार व परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत कुंडा क्षेत्र के नवाबगंज थाना क्षेत्र में रोड चेकिंग की जा रही थी तभी एक संदिग्ध ट्रक न. RJ14GB7054 को ग्राम वाजिदपुर के पास रुकवा कर चेक किया गया, उसके अंदर पार्टी स्पेशल ब्रांड की व्हिस्की फॉर सेल इन चंडीगढ़ की 750ml बोतल की 186 पेटी बरामद की गई है।

छानबीन में पुलिस टीम

जानकारी के मुताबिक पुलिस की छानबीन में संदिग्ध ट्रक में 375एम.एल. अद्धा की 120 पेटी,180एम.एल.पौवा की 69पेटी कुल  375 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है, जिसके बाद से पुलिस का कहना है कि इस मामले पर अभी काफी गहनता से छानबीन किया जायेगा ।

आपको बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्त नरेंद्र कुमार जाट पुत्र चेतराम व नरेश कुमार जाट पुत्र रुकमणा थाना बाड़मेर राजस्थान से प्रथम दृष्टया पूछताछ करने पर बरामद माल चंडीगढ़ से चलकर बिहार राज्य जा रहा था। उक्त कार्यवाही आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 कुंडा पियुष विक्रम, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1सदर अमित कुमार  व स्थानीय थाने की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

78 − = 75
Powered by MathCaptcha