लखनऊ डबल मर्डर: दुष्कर्म के बाद मां-बेटे की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली….

जवाबी फायरिंग में सिपाही भी घायल, तमंचा व कारतूस बरामद…..

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी गांव में सोमवार को दुष्कर्म के बाद विधवा महिला रेशमा बानो और उसके बेटे शादाब की गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी केशन रावत को पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है, जबकि उसकी फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया।

डबल मर्डर के आरोपी की तलाश में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस और सर्विलांस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मोहनलालगंज के हुलासखेड़ा क्षेत्र के बाजखेड़ा गांव के पास सुनसान स्थान पर छिपा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर दी।पुलिस के मुताबिक खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी केशन रावत के बाएं पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। इसी दौरान आरोपी की फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया।पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया। आरोपी के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।मुठभेड़ की सूचना पर डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल, एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार और एसीपी विकास पांडे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम से जानकारी ली।  पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

+ 73 = 83
Powered by MathCaptcha