
भीगे कपड़ो से घर से भगाते दिखा गांव का एक युवक-
लखनऊ ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी गांव में बदमाशो ने सोमवार की देर शाम घर में घुसकर दिव्यांग मां- बेटे की कपड़े से गला घोटकर हत्या कर दी। महिला का शव बिस्तर के नीचे पड़ा मिला। उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे। बेटे का सिर पानी भरी हौद में मुंह के बल डूबा हुआ पड़ा मिला उसके कपड़े भी फटे मिले थे। वहीं मामले में मंगलवार को डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल घटना स्थल पर पहुंचकर गहनता से जांच पड़ताल की।डीसीपी दक्षिणी ने बताया सर्विलांस समेत आधा दर्जन पुलिस टीमो को दोहरे हत्याकांड के खुलासे के लिये लगाया गया है,हर बिंदु पर टीमे गहनता से जांच पड़ताल कर रही है जल्द ही हत्यारोपी पुलिस टीमो की गिरफ्त में होगे।
यह था मामला
सिसेंडी गांव में रेशमा बानो (45वर्ष) अपने बेटे शादाब (18वर्ष) के साथ घर पर रहती थी। उसे एक आंख से नहीं दिखता था। घर के बाहर गुमटी चलाकर गुजारा करती थी।बेटा शादाब दोनों आंखों से नहीं देख सकता था। कोरोना में दूसरे पति इकबाल पठान की मौत के बाद रेशमा बेटे के साथ पति के मकान में ही रहती थी।रिश्तेदार सलमान के मुताबिक शाम करीब छह बजे रेशमा के बहनोई शब्बू ने फोन पर बताया कि वह रेशमा से फोन पर बात कर रहे थे तभी लगा किसी ने रेशमा का फोन छीना है। उन्होंने रेशमा के घर जाकर हाल लेने को कहा। सलमान अपने भाई फरहान के साथ रेशमा के घर पहुंचे। वहां घर के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी थी। लेकिन आसपास मां-बेटे नजर नहीं आए। इस पर दोनों सिटकनी खोलकर भीतर दाखिल हुए।अंदर रेशमा का कपड़े से गला कसा हुआ शव चारपाई के नीचे पड़ा था। शव का कुछ हिस्सा कंबल से ढका था। पास ही शादाब का शव भी पड़ा था।इसके गला भी कपड़े से कसा हुआ था ओर सिर पानी भरी हौद में डूबा हुआ था।आशंका जताई जा रही है कि शादाब का रस्सी से गला कसने के बाद उसे पानी भरी हौद में डुबाकर मारा गया है।

चौकी से चंद कदम पर डबल मर्डर, सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस——-
* आधा दर्जन संदिग्ध हिरासत में पूंछतांछ कर रही पुलिस—–
सिसेंडी में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। चौकी से चंद कदम की दूरी पर बदमाशों ने मां-बेटे की हत्या कर दी और आराम से फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि घटना की सूचना मिलने के बाद भी चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचने के बजाय चौकी छोड़कर चले गए। वारदात की जानकारी होने के बाद परिजन तुरंत सिसेंडी चौकी पहुंचे और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को मां-बेटे की हत्या की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर जाने की बजाय चौकी से ही चले गए।काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने पर परिजनों ने थाने पर फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद करीब एक घंटे बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।परिजनो ने सूचना देने के बाद भी मौके पर ना पहुंचने वाले पुलिसकर्मियो पर कार्यवाही की मांग की है।
सीसीटीवी में बाजार से सब्जी लेकर घर लौटते दिखी महिला——-
पुलिस की पड़ताल में बाजार से सब्जी खरीदकर सोमवार की शाम 7:22बजे के करीब मृतका रेशमा सब्जी खरीदकर घर लौटते दिखी और घर जाने के कुछ देर के अंदर ही रेशमा व उसके बेटे की हत्या हो गयी।
भीगे कपड़ो से घर से भगाते दिखा गांव का एक युवक
ग्रामीणो की माने तो रात करीब साढे आठ व पौने नौ बजे के करीब रेशमा के घर से गांव का एक युवक घर से भीगी हालत में भगाते हुये दिखा।जिसके कुछ देर बाद ही पता चला रेशमा व उसके बेटे की हत्या हो गयी है।पुलिस की कई टीमें घर से भागे युवक की सरगर्मी से तलाश में जुट गयी है।पुलिस टीमें आधा दर्जन के करीब संदिग्धो को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।पुलिस की टीमें प्रापर्टी समेत अन्य बिंदुओ पर गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुयी है।
मां-बेटे के शव का मायके में हुआ अन्तिम संस्कार
मृतक रेशमा व उसके बेटे शादाब का शव पोस्टमार्टम के बाद मगंलवार की देर शाम बिजनौर के न्यू गढौरा स्थित मायके पहुंचा,जहां परिजनो व रिश्तेदारो ने मां-बेटे के शव को सपुर्दे खाक किया।









