
लखनऊ में विधानसभा के सामने एक व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कंबल डालकर आग को बुझाया। उसके बाद हजरतगंज थाना पुलिस को सूचना देते हुए घयाल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक, सआदतगंज निवासी मुन्ना विश्वकर्मा के रूप में पहचान हुई है।जानकरी के मुतबिक व्यक्ति का बंगाल टेंट हाउस के मालिक से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा थाविवाद के बाद पीड़ित ने आलमबाग थाने में तहरीर दी थी।
जिस पर आलमबाग पुलिस कोई कार्यवाई नही कर रही थी वही व्यक्ति ने पुलिस पर आरोप भी लगाया कहा मवैया चौकी पर कई बार ले जाकर पिटाई भी की थी पैसे की समस्या के कारण पीड़ित अपने बच्चे की नही जमा कर पा रहा था फीस जिस कारण आज विधानसभा के पहुच कर खुद को आग लगा ली थी।
















