
पुरानी रंजिश के चलते महिला की हुई हत्या,
हत्या की सुचना से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे ज्वाइंट कमिश्नर
सरोजनीनगर लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके के भोला खेड़ा में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार तड़के एक घर में घुस प्रथम तल के कमरे की कुण्डी तोड़ कमरे में घुस गए और कमरे में मौजूद 70 वर्षीय वृद्धा के सर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ कई वार कर हत्या की घटना को अंजाम देते हुए छत के रास्ते फरार हो गए वहीं दूसरे कमरे में सो रहे बहु बेटे ने हमलावरों को देख चीख पुकार मचाते हुए कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सुचना दी | कंट्रोल नंबर पर सुचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया | मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस समेत डीसीपी मध्य , एडीसीपी , एसीपी कृष्णानगर ने मौके का निरिक्षण कर मृतक वृद्धा के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज फोरेंसिक टीम बुला घटना स्थल से नमूने एकत्र करा जाँच के लिए भेजा गया | वहीं मौके पर पहुंचे ज्वाइंट कमिश्नर ने घटना स्थल की जाँच कर और पीड़ित परिवारीजनों से वार्ता कर स्थानीय पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए |
कृष्णा नगर कोतवाली इलाके के भोला खेड़ा स्थित तलरेजा सोसाइटी के मकान संख्या बी -7 में मंगलवार तड़के हुई ह्रदय विदारक घटना से पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई | सुचना प्रसारित होते ही घटना स्थल पर पुलिस महकमे के उच्च अधिकारियो समेत पुलिस का ताँता लग गया | मकान में रह रही 70 वर्षीय अविवाहित वृद्धा महिला बैंक से सेवानिवृत्त मधुबाला सक्सेना के सर पर हमलावरों ने बेरहमी से ताबड़तोड़ कई वार मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए | स्थानीय पुलिस की सुचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से जाँच के लिए सैम्पल एकत्र किये गए | वहीँ पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मृतका के भतीजे की तहरीर पर एक नामजद व तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है |
पुरानी रंजिश चलते जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियो से कराया हत्या की वारदात को अंजाम,
घटना स्थल पर मौजूद परिजनों ने बताया कि अमीनाबाद निवासी ललित सोनकर से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है जो कि वर्तमान में लखनऊ जिला कारागार में बंद है और कई बार पुरे परिवार को जान से मार देने की धमकी भी दे चूका है उसी ने पैसे देकर अपने साथियो से इस घटना को अंजाम दिया है जिसमे उनके बुआ की जान चली गई |
मई 2022 में ललित ने भतीजे पर चलाई थी गोली
मृतका के भतीजे सौजन्य शरण की माने तो आरोपी ललित से उनकी पुरानी रंजिश है बीते 17 मई को ललित ने सौजन्य को धोखे से बुला मानक नगर थाना क्षेत्र में हत्या के इरादे से गोली मारा था लेकिन वह बच गया था गोली लगने से घायल सौजन्य का इलाज अपोलो अस्पताल में हुआ था | सौजन्य के बयान पर ही मानक नगर पुलिस ने आरोपी ललित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बीते 22 जून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था | कृष्णा नगर के भोला खेड़ा घटना स्थल पर पहुंची लखनऊ मध्य डीसीपी अपर्णा रजत कौशीक ने बताया की जाँच दौरान तीन बदमाशों ने हत्या के इरादे से घर में घुस महिला की हत्या को अंजाम दे फरार हुए है हत्या का कारण पुरानी रंजिश है | जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा |
हत्या आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए लगाई गई पांच टीमें
एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के भतीजे सौजन्य सरन पुत्र संजीव सरन की तहरीर पर ललित सोनकर समेत उसके तीन अज्ञात साथियो के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है | हमलवारों की तलाश में पांच टीमें लगाई गई है जिसमे स्थानीय थाने की दो टीमें, क्राइम ब्रांच , सर्विलांस टीम एवं डीसीपी मध्य की टीम लगाया गया है |











