लखनऊ : उप्र. में 28 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनेंगे पुलिस उप महानिरीक्षक

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर तैनात 28 आईपीएस अधिकारियों को पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी जायेगी। 24 दिसम्बर को विभागीय प्रोन्नत समिति (डीपीसी) की बैठक में उनके नाम की मुहर लगेगी।

विभाग के सूत्रों की मानें तो

आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति सूची में 30 आईपीएस अधिकारियों के नाम हैं लेकिन विभागीय जांच के चलते दो अफसरों को इस सूची से बाहर रखा गया है। पदोन्नति सूची में उपेन्द्र अग्रवाल, बीपी श्रीवास्तव, राजेश पाण्डेय, दीपक कुमार, अखिलेश मीणा, मंजिल सैनी, उमेश सिंह, केबी सिंह, राकेश सिंह, रामलाल वर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय और विनय पाण्डेय समेत 28 आईपीएस अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया जाना है। मुख्य सचिव ने 24 दिसम्बर की शाम चार बजे इन पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति के लिए डीपीसी की बैठक होगी। इसके अलावा विभाग के जांच के चलते दो आईपीएस अधिकारियों को इस सूची से बाहर रखा गया है।

 

खबरें और भी हैं...