MP विधानसभा चुनाव: भाजपा को करारा झटका, उम्मीदवार देवी सिंह पटेल का निधन

नई दिल्ली । आगमी MP विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को को तगड़ा झटका लगा है। बताते चले राज्य में राजपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार देवी सिंह पटेल का निधन हो गया है। पटेल की सोमवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जिससे पार्टी में शोक की लहार है.

ज्ञात हो कि पटेल इस सीट से 4 बार विधायक रह चुके हैं. इसके अलावा वे एक बार राज्य कैबिनेट में मंत्रीपद का भी कार्यभार संभाल चुके हैं. वह पहली बार 1989 में कांग्रेस के प्रत्याशी दौलत सिंह वास्कले को हराकर विधायक बने थे. 2013 के चुनाव में बाला बच्चन से हार का सामना करना पड़ा था.

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 29 नवंबर को मतदान होना है. बीजेपी ने अभी तक 177 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. मध्य प्रदेश के नतीजे अन्य 4 चुनावी राज्यों के साथ ही 11 दिसंबर को आएंगे.

 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

35 + = 38
Powered by MathCaptcha