महिला मोर्चा ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

भास्कर न्यूज

बांदा। विधान सभा चुनाव के लिए मतदान का समय नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार परवान चढ़ने लगा है। भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सदर विधान सभा क्षेत्र के बिसंडा कस्बे और गांवों का भ्रमण करते हुए प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।

एक ओर जहां स्टार प्रचारक चुनावी सभा कर प्रत्याशियों के लिए सियासी जमीन तैयार में जुट गए हैं। तो दूसरी ओर प्रत्याशी और उनके समर्थक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान में लगे हैं। इसी श्रृंखला में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी की अगुवाई में शनिवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बिसंडा कस्बा के मुख्य बाजार, बस्ती, अतर्रा रोड, बांदा रोड में जनसंपर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। इस  मौके पर प्रीति गुप्ता, ममता सिंह, शोभा गुप्ता, रत्नावली, रुकमणी गुप्ता, पार्वती गुप्ता, केशकली रावत, राधा सविता, रीता गुप्ता, सुनीता विश्वकर्मा, हीरा गुप्ता आदि उपस्थित रहे। 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

2 + = 4
Powered by MathCaptcha