
चोरी की दो घटनाओं को दिया था अंजाम, छह लाख रुपये कीमत का माल बरामद
झांसी। कोतवाली पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो हार्ड क्रिमिनलों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक भागने में सफल हो गया। इन क्रिमिनलों ने शहर में दो चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इनके पास से छह लाख रुपये कीमत का माल बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों क्रिमिनल एमपी से आकर झांसी में चोरी के अलावा अन्य घटनाओं को अंजाम देते हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर सिंह के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया था। यह टीम बीती रात वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि मोटर साइकिल पर सवार तीन युवक फिर से चोरी की वारदात करने के लिए नगरिया कुआं की तरफ आ रहे है। इस सूचना पर टीम सक्रिय हो गई। जैसे ही मोटर साइकिल पर सवार तीनों युवक दिखाई दिए तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग करते हुए दो बदमाशों को दबोच लिया जबकि तीसरा अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। पकड़े गए दोनों क्रिमिनलों से पूछताछ की तो उन्होंने दो चोरी करने की बात स्वीकार की है। इनकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर लिया।
इन घटनाओं को दिया था अंजाम
कोतवाली थाना क्षेत्र के मेवातीपुरा मोहल्ले में रहने वाली श्रीमती उमा वर्मा पत्नी अशोक कुमार वर्मा ने 15 मार्च प्रार्थना पत्र देते बताया थाा कि वह अपने परिवार सहित 11मार्च को रिश्तेदारी में बारात में शामिल होने हेतु जनपद जालौन गई थी, जिस कारण घर पर ताला लगा हुआ था। बीती रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा घर के ताले तोड़कर घर में रखे सोने व चांदी के जेवरात तथा 5000 रुपये चोरी कर लिए गए हैं। इसी तरह एक ओर घटना को अंजाम दिया था।
इनको किया गिरफ्तार
ग्वालियर के थाना बिजौली के गणेशपुरा निवासी दीपक उर्फ संजय जाटव व दतिया के हरदौल मोहल्लें में रहने वाले नदीम खान को गिरफ्तार कर लिया।
यह माल बरामद
दो अवैध देशी तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक जोड़ी झुमकी,दो जोडी तोडिया,एक जोडी पांजेब,एक लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ती , एक लेडीज अंगूठी,एक अंगूठी लेडीज,तीन अंगूठी, चार बिछिया, कान के टप्स ,एक जोडी पायल, 20 विछिया, एक अदद लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ती, छह हजार कैश, मोबाइल फोन, एक मोटर साइकिल बरामद की है।









