इस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: शिया मस्जिद में सुसाइड अटैक, 10 लोगों की मौत….खून से लथपथ पड़े लोग

Islamabad Blast News: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक बड़ा आत्मधाती हमला हुआ है. द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामाबाद के इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा मस्जिद में सुसाइड अटैक के बाद 10 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. धमाके के बाद शिया मस्जिद के अंदर का दृश्य डरा देने वाला है. लोग घायल और खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े हुए नजर आ रहे हैं. बड़ी संख्या में लोग जमीन पर पड़े हुए हैं. वहां अफरातफरी का माहौल है. 

मस्जिद में कैसे हुआ धमाका?

इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में स्थित टेरलाई इमाम बारगाह में जुमे की नमाज के दौरान यह धमाका हुआ है. आत्मघाती हमलावर ने खुद को अंदर आने के बाद गेट के पास उड़ा लिया. इस घटना में पहले 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी. मरने वालों की संख्या अब 10 पहुंच गई है. वहीं 20 लोगों के हताहत होने की बात कही जा रही है. विस्फोट की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया हैं और बचाव कार्य शुरू कर दिया है.

शिया समुदाय को बनाया निशाना

इस हमले के जरिए शिया समुदाय को निशाना बनाया गया है. धमाके के बाद शिया मस्जिद के अंदर का दृश्य डरा देने वाला है. लोग घायल और खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े हुए नजर आ रहे हैं. बड़ी संख्या में लोग जमीन पर पड़े हुए हैं. वहां अफरातफरी का माहौल है. रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है. इमाम बारगाह के आसपास के इलाके को घेर लिया गया है. हर एक जगह पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. खबर ये भी सामने आ रही है कि  सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों ने पूरे शहर में आपातकाल लागू कर दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

अस्पताल में इमरजेंसी लागू

इस विस्फोट के बाद इस्लामाबाद के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) और सीडीए अस्पताल में आपातकाल लगा दिया गया है. रिपोर्ट के अनुसार हॉस्पिटल के एक प्रवक्ता ने डॉन को इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि कार्यकारी निदेशक (ईडी) पिम्स के निर्देश पर, अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि मुख्य आपातकालीन, आर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभाग सक्रिय कर दिए गए हैं. घायलों को पिम्स और पॉलीक्लिनिक अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

66 + = 72
Powered by MathCaptcha