नागरिकों की पुलिस वेरिफिकेशन के लिए मथुरा पुलिस ने पोर्टल किया लॉन्च

नागरिकों को नहीं लगाने पड़ेंगे थाने चौकियों के चक्कर, मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे

भास्कर समाचार सेवा

मथुरा। पुलिस लाइंस सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक आगरा-जोन के द्वारा शनिवार को मथुरा पुलिस द्वारा नागरिक सुविधाओं एवम पुलिस कर्मियों के लिए विकसित किये गये ‘ मथुरा पुलिस पोर्टल ‘ को लॉन्च किया गया जिसमें पुलिस वेरीफिकेशन रिपोर्ट मिलिट्री वेरीफिकेशन रिपोर्ट गवर्नमेंट वेरीफिकेशन रिपोर्ट ठेकेदारी वेरीफिकेशन रिपोर्ट आरती के वेरिफिकेशन के लिए पुलिस वेरिफिकेशन हजारों की संख्या में अप्लाई किए जाते हैं जिसमें अप्लाई करने के बाद आवेदक अपनी फाइल की वर्तमान स्थिति जानने के लिए पुलिस और थानों के चक्कर लगाते हैं। इसमें भ्रष्टाचार के मामले भी सामने आते रहे हैं। वे सभी आवेदक संबंधित जानकारी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकता है। संबंधित वेरिफिकेशन की फाइल किस स्तर से लंबित हैं। नागरिक और पुलिसकर्मी अपने मोबाइल पर आए एसएमएस के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही पुलिस कर्मी भी अपने पेंशन जीपीएफ वेतन मृतक आश्रितों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति संबंधी यात्रा भत्ता संबंधी आदि सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संबंधित पर्यवेक्षक गढ़ अधिकारीगण अपने लॉगिन के माध्यम से टैक्स मोड़ पर सभी स्तर के लंबे घायलों को चेक कर सकते हैं एवं कुल लंबित फाइलों की जानकारी रहेगी तथा तत्कालीन शिकायत की स्थिति भी चेक करने की व्यवस्था होगी लंबे समय से इन जानबूझकर लंबित रखी गई फाइलों का पर्यवेक्षक सिंगल क्लिक में किया जा सकेगा इसके साथ ही अपने लॉगिन से जानकारी कर सकते हैं किस स्तर पर कितनी फाइल रुकी हुई है जिस से संबंधित व्यक्ति से उसके कारण को जानकर अदनान सर कार्रवाई की जा सकती है सिटीजन चार्टर समय के लिए संबंधित को निर्देशित किया जा सकेगा सिटीजन चार्टर के अंतर्गत निश्चित समय अवधि में आवेदनों को कराना आसान होगा पुलिस अधिकारी के माध्यम से कार्य में प्रगति और आकर कार्य को पारदर्शी जवाबदेही निष्पक्ष व जन्मोमुखी बना सकेंगे।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि एसएसपी मथुरा के नेतृत्व में नागरिक एवं पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर मथुरा पुलिस पोर्टल लॉन्च किया गया है प्रदेश में सर्वप्रथम मथुरा में पोर्टल की लॉन्चिंग की गई है। इसके बाद आगरा के 8 जनपदों में इसकी शुरुआत की जाएगी।

खबरें और भी हैं...