बसंत चबूतरा का मथुरा वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा ने किया लोकार्पण

भास्कर समाचार सेवा

मथुरा/वृंदावन। नगर निगम द्वारा लोई बाजार सब्जी मंडी स्थित बसंत चबूतरा का सौंदर्यीकरण कराया गया था जिसका लोकार्पण आज मथुरा वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा ने अपने कर कमलों से किया
आपको बताते चलें बसंत चबूतरा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ,स्वर्गीय इंदिरा गांधी, लालकृष्ण आडवाणी, एवं मुरली मनोहर जोशी सहित देश के प्रमुख राजनेताओं कि सभाओं व भाषणों के गवाह का ऐतिहासिक स्थान रहा है जिसका सौंदर्यीकरण कराने में मथुरा वृंदावन नगर निगम एवं वार्ड नंबर 70 के पार्षद वैभव अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि वृंदावन वासियों के लिए खेलकूद एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन लोई बाजार सब्जी मंडी स्थित बसंत चबूतरा पर किया जा सकता है उन्होंने बताया कि लगभग 7 से 8 लाख रुपए की लागत से इस चबूतरे का निर्माण कराया गया है। साथ ही उन्होंने मथुरा वृंदावन नगर निगम एवं पार्षद वैभव अग्रवाल का भी धन्यवाद दिया जिन्होंने इस चबूतरे के सौंदर्यीकरण के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। पार्षद वैभव अग्रवाल ने बताया कि वह जनता के लिए निरंतर ऐसे कार्य करते रहेंगे एवं जनता के लिए हमेशा अपने कदम आगे बढ़ाते रहेंगे

खबरें और भी हैं...