मौलाना अब्दुल मजीद कादरी के 181वां उर्स का धूमधाम से हुआ आग़ाज़

उर्स में बड़ी संख्या में अकीदतमंद होते हैं उपस्थित

ज़ायरीनों के लिए किये गये है विशेष इंतिज़ामात

भास्कर समाचार सेवा

बदायूँ। दरगाह आलिया कादरिया के साहिबे सज्जादा क़ाज़ी ए जिला अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां क़ादरी की सरपरस्ती व निगरानी में रविवार को हजरत शाह ऐनुल हक मौलाना अब्दुल मजीद कादरी बदायूंनी का तीन दिवसीय 181वां उर्से-कादरी का आगाज़ शानो-शौकत से किया गया| सुबह नौ बजे मदरसा आलिया कादरिया से तबर्रुकात शरीफ नात मनकबत पढ़ते हुए दरगाह आलिया कादरिया ले जाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
साहिबे उर्स हजरत शाह ऐनुल हक मौलाना अब्दुल मजीद कादरी बदायूनी अपने वक्त के बड़े सूफी और आलिम थे। आप अच्छे मियां माहरारहवी के खलीफा हैं। मौलाना अब्दुल मजीद कादरी बदायूनी का जन्म 29 रमज़ान 1177 हिजरी में हुआ था। हर पल इबादत में मगशूल रहते और लोगों को अपने फैज से नवाजते रहते थे। आपका देहांत 17 मुहर्रम उल हराम 1263 हिजरी को हुआ था | मौलाना अब्दुल मजीद कादरी बदायूनी का मज़ार दरगाह आलिया कादरिया में स्थित है। हजरत शाह ऐनुल हक मौलाना अब्दुल मजीद कादरी बदायूनी के तीन दिवसीय उर्से-कादरी के अवसर पर दरगाह आलिया कादरिया को दुल्हन की तरह सजाया गया है दरगाह के बाहर इत्र, व अन्य सामान की दुकानें भी लगी है। इन्तिजामियां कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सोमवार को कादरी मजीदी कॉन्फ्रेंस मुन्क्किद की जाएगी जिसमें देशभर के उलमा शिरकत करेंगें| उर्स में बड़ी संख्या में ज़ायरीनों के आने का कयाज़ लगाया जा रहा है| बाहर से आने वाले ज़ायरीनों के लिए खानकाह की ओर से विशेष इंतिज़ाम किये गए है।

खबरें और भी हैं...