
भास्कर समाचार सेवा
डिबाई।नगर के pwd गेस्टहाउस में विद्यायक चंद्रपाल सिंह लोधी के सानिध्य में GST विभाग की छापेमारी के विरोध में मीटिंग का आयोजन किया गया मीटिंग में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारियों एवं अन्य व्यापारियों ने अपनी अपनी बाते रखी । वाणिज्य कर अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि हमें सिर्फ चिन्हित व्यापारियों की ही जांच करनी है और जो व्यापारी 40 लाख से ऊपर की श्रेणी में आता है ओर वो अपंजीकृत है उन्हें पंजीकृत कराना हैं। अन्य किसी भी व्यापारी को परेशान नही किया जाएगा और न किसी का उत्पीड़न ही किया जाएगा इसीलिए जो भय का वातावरण व्याप्त हो गया है। उस से बचें और अपने प्रतिष्ठान को बंद न करें अगर किसी को कोई परेशानी आती है तो वह सीधा कार्यालय में हमसे व व्यापारी सुरक्षा फार्म के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकता है और हम सभी अधिकारी एवं व्यापारिक सुरक्षा फॉर्म हमेशा व्यापारियों के साथ है।
इस मीटिंग में नगर के व्यापारी एवं सुरक्षा फोरम संस्थान के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य रहें मीटिंग में गोपाल वार्ष्णेय,सन्नी सिंघल,रचित वार्ष्णेय,अंशुल वार्ष्णेय,पुनीत कंसल,गोपाल उर्फ सीतू अग्रवाल,रवि मित्तल के साथ सैकड़ो की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहें।













