बीमार और मौत के काल में समाए लोगों की मदद के लिए दिया ज्ञापन

मंडी चमारान में दूषित पानी पीने से अब तक हो चुकी सात मौत

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ/सरधना। मोहल्ला मंडी चमारान में दूषित पानी पीने से हुई मृत्यु व गंभीर रूप से बीमारी से पीड़ितों की मदद की मांग को लेकर सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया आगे आयी है। संस्था की ओर से मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित एक ज्ञापन सरधना उप जिलाधिकारी को सौंपा गया। जिसमें मृतकों के परिजनों व बीमार लोगों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गयी। 

सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष रामवीर सिंह बादल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित एक ज्ञापन सोमवार को सरधना उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश को सौंपा गया। जिसमें बताया गया, सरधना के मोहल्ला मंडी चमारान में 15 दिन पूर्व दूषित पानी पीने से नवजात शिशु सहित 7 जानें चली गयी। 300 से ज्यादा महिलाएं पुरूष एवं बच्चे गंभीर रूप से बीमारी की चपेट में आने से जन जीवन अस्त वयस्त हो गया है। लोगों में भय का माहौल है। पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद, घायलों को उचित इलाज, प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जाए। ज्ञापन देने वालों में सिराजुद्दीन मलिक, नसीम राणा, सभासद सुभाष वेद प्रकाश, कयूम, वीर सिंह भाटी, शमशाद मिर्जा आदि शामिल रहें।

ज्ञापन द्वारा मांगी गई मांगे
-पीने के पानी की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पाइप लाइनों को तुरन्त ठीक कराकर चालू कराया जाए। 
-दूषित पानी प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
-दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों या अन्य पर कठोर कार्यवाही की जाए।
-सभी मृतकों के परिवारों को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए।
-बीमारी से पीड़ित प्रत्येक व्यक्ति को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाए।
-सभी जगह पानी के सैम्पल लेकर जांच कराकर नागरिकों को स्वच्छ पानी दिया जाए।
-नगर के सभी मोहल्लों मे वाटर आरो प्लान्ट, मिरनल वाटर जगह-जगह लगाए जाए। 

खबरें और भी हैं...