खेलों से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास संभव – गीता गहलावत

भास्कर समाचार सेवा

सोनीपत।जिला मुख्यालय पर सुभाष स्टेडियम सोनीपत में वीरवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एकदिवसीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की भांति ही सुभाष स्टेडियम सोनीपत में खण्ड (महिला एवं बाल विकास परियोजना) ग्रामीण-1 द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं का अयोजन खण्ड स्तर पर करवाया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में 18 से 30 और 30 से 45 वर्ष की ग्रामीण किशोरियों व महिलाओं द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यकम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग सोनीपत गीता गहलावत मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं, जीवन में खेल विधा में भाग लेने से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है, उन्होंने महिलाओं को बढ़-चढकऱ खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया तथा अपने आप को स्वस्थ रखने संबंधी जरूरी टिप्स भी दिए, साथ ही विभाग द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने किशोरियों को आत्मरक्षा, पीएमएमवीवाई, पोषण अभियान के प्रति भी जागरुक किया गया।


इस दौरान आलू चम्मच रेस में सावित्री देवी पत्नी नफेसिंह सांदल कला ने प्रथम, राखी पत्नी मंदीप बड़वासनी ने द्वितीय तथा रीनम पत्नी राजेश जुआँ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसीप्रकार 100 मीटर रेस में कविता पत्नी बारु सिंह जहरी ने प्रथम, बबीता पत्नी राजेश बोहला ने द्वितीय तथा सोनिया पत्नी सोमबीर बड़वासनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर रेस में स्वाति पुत्री बलबीर मोहाना ने प्रथम, प्रियंका पुत्री सुरेश जुआँ ने द्वितीय तथा समिता पुत्री राजबीर शहजानपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रेस में यांशी पुत्री राजेश चिटाना ने प्रथम व काजल पुत्री बिजेन्द्र जुआँ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साईकिल रेस में काजू पुत्री बलराज जाहरी ने प्रथम, शीतल पुत्री रोहित गुहणा ने द्वितीय तथा शिवानी पुत्री कुलदीप माहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मटका रेस में कृष्णा पत्नी मोहनलाल भठगांव ने प्रथम, सुनीता पत्नी राकेश हुल्हेड़ी ने द्वितीय तथा बबीता पत्नी देवेन्द्र जुआँ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान खेल-कुद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाली प्रतिभागी को 2100/- रुपये, द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 1100/- रुपये व तृतीय स्थान पर आने वाली प्रतिभागी को 750/- रुपये का पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन ग्रामीण-1 की सुपरवाईजर रेखा द्वारा किया गया। इस मौके पर सविता, प्रवीन व अंजु सुपरवाईजर, दिलबाग सहायक, सुनीता लिपिक व रेखा सेवादार इत्यादि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...