मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक को किया अपने नाम, 55 किग्रा भार वर्ग में हुई क्वॉलीफाई

भारतीय खिलाड़ी और जानी-मानी स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने शुक्रवार को सिंगापुर भारोत्तोलन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 55 किग्रा भार वर्ग में क्वॉलीफाई किया. पहली बार 55 किग्रा भार वर्ग में भाग ले रही चानू ने कुल 191 किग्रा (86 किग्रा और 105 किग्रा) भार उठाया. उन्हें किसी तरह की चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा और वह आसानी से पहले स्थान पर रही।

इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि आस्ट्रेलिया की जेसिका सेवास्टेंको दूसरे स्थान पर रही. जबकि उन्होंने कुल 167 किग्रा (77 किग्रा + 90 किग्रा) वजन उठाया, जो चानू से 24 किग्रा कम था. मलेशिया की एली कैसेंड्रा एंगलबर्ट 165 किग्रा (75 किग्रा + 90 किग्रा) के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रही।

दिसंबर में विश्व चैंपियनशिप से हटने वाली चानू की पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद यह पहली प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता थी. इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने राष्ट्रमंडल रैंकिंग के आधार पर 49 किग्रा में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वॉलीफाई किया था. लेकिन भारत की अधिक स्वर्ण पदक जीतने की संभावनाएं बढ़ाने के लिए चानू ने 55 किग्रा में भाग लेने का फैसला किया।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

18 − 13 =
Powered by MathCaptcha