
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल के बीजेएमसी इलेवन और एमजेएमसी इलेवन के बीच सर छोटूराम इंजीनियरिंग एवं टैक्नोलॉजी के मैदान मैत्री मैच का आयोजन किया गया। दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए। सुबह 9 बजे मैच शुरू होने से पहले तिलक पत्रकारिता स्कूल के निदेशक प्रो. प्रशांत कुमार तथा प्रशासनिक अधिकारी मितेंद्र कुमार गुप्ता खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।
पहले मैच में एमजेएमसी इलेवन के कप्तान अंकित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बीजेएमसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 87 रन बनाए। बीजेएमसी की टीम की ओर से भरत अधाना ने 33 तथा कप्तान विशाल ने 21 बनाए। एमजीएमसी की टीम की ओर से शुभम ने 3 तथा रितिक ने दो विकेट लिए। एमजेएमसी की टीम ने 87 रन का पीछा करते हुए 10वें ओवर में 88 रन बनाकर मैच जीत लिया। एमजेएमसी की ओर से रितिक ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए, जबकि शुभम ने 20 रन बनाए।
वहीं दूसरे मैच में एमजेएमसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एमजेएमसी इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 108 रन का स्कोर खड़ा किया। वैभव ने 37 तथा रितिक ने 32 रन का योगदान दिया। बीजेएमसी इलेवन ने 108 रन का पीछा करते हुए 11.2 ओवर में 109 रन बनाकर मैच जीत लिया। बीजेएमसी इलेवन की ओर से भरत अधाना ने 30, हर्ष राना ने 29 तथा गर्व कुशवाहा ने 16 रन बनाए।














