
भास्कर समाचार सेवा
छतारी। इन दिनों छतारी थाने के पीछे खुलेआम मिट्टी का अवैध खनन चल रहा है। इस पुरे मामले में स्थानीय पुलिस भी कार्यवाही करने में नाकाम दिखाई दे रही है।खनन माफियाओं के द्वारा सुबह से शाम तक थाने के सामने से मिट्टी के भरे हुए ट्रैक्टर ट्रॉली गुजरते रहते हैं। लेकिन स्थानीय पुलिस अपने कार्यालय में कुर्सी पर बैठी मूकदर्शक बनी देखती रहती है। शासन द्वारा मिट्टी खनन पर कुछ पाबंदी लगाई गई थीं।जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों से अनुमति लेने के बाद ही मिट्टी का खनन किया जाता है। लेकिन सूत्रों की माने तो छतारी क्षेत्र में थाने से अपनी तालमेल बिठाने के बाद मिट्टी खनन का कारोबार आसानी से किया जा सकता है। फिर चाहे आप सुबह से लेकर शाम तक मिट्टी खनन का कार्य कर सकते है। और थाने के सामने से भी मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जा सकते हैं। क्योंकि यह मिट्टी खनन का करोबार बिना पुलिस की मिलीभगत से तो चल नहीं सकता है। क्योंकि इस प्रकार से हो रहे अबैध खनन के पीछे खनन माफियाओं व पुलिस प्रशासन की सांठगांठ की आशंका जताई जा रही हैं। इस मामले में सरकार को राजस्व की काफी हानि भी होती है।












