किसान,मजदूर,वंचित, शोषित व गरीब वर्ग के सच्चे मसीहा थे मुलायम सिंह यादव/ चौधरी रुद्र सैन

दैनिक भास्कर समाचार

सहारनपुर समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर आयोजित विशाल शोकसभा में वक्ताओं ने उन्हें किसान,मजदूर,वंचित, शोषित व गरीब वर्ग का सच्चा मसीहा बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की स्थानीय अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित शोकसभा को संबोधित करते हुए विधायक उमर अली खान, विधायक शाहनवाज खान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ थे जिन्होंने आजीवन समाजवादी विचारधारा का अनुसरण कर समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया उन्होंने कहा कि सपा को मजबूत बनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धाजली होगी सपा प्रदेश सचिव चौधरी रुद्रसैन, मजाहीर राणा व चौधरी जगपाल दास गुर्जर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव केवल एक राजनेता ही नहीं ब्लकि एक विचारधारा थे जिसका लक्ष्य गरीब, किसान, मजदूर, शोषित, वंचित वर्ग को उनके अधिकार, दिलाकर उनका उत्थान करना था उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव अपनी नीतियां के बल पर लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगे।
पूर्व विधायक संजय गर्ग, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, पूर्व मंत्री सरफराज खान,पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव ने सन 1990 में मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू कराकर पिछड़े वर्ग के उत्थान की दिशा में एक ऐतिहासिक कार्य किया था जिसकी बदौलत पिछडे वर्गों को नौकरी व पंचायत मे आरक्षण का लाभ मिल सका वरिष्ट कॉंग्रेस नेता व पूर्व विधायक सुरेन्द्र कपिल व पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व, काल में किसानों, मजदूरों व अल्पसंख्यकों के हितों में अनेक क्रान्तिकारी निर्णय लेकर साबित कर दिया कि समाजवादी विचारधारा का,अनुसरण कर ही देश व समाज का सर्वागीण विकास संभव है पूर्व विधायक मसूद अख्तर, पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद,पूर्व मंत्री लियाकत अली एडवोकेट, पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन तेज सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपनी प्रतिभा के बल पर तीन बार मुख्यमंत्री व केंद्र में रक्षामंत्री के पद पर कार्य किया उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने काफी समय पूर्व ही कह दिया था कि भारत, का सबसे बड़ा दुश्मन पाकिस्तान नहीं ब्लकि चीन हैं जो आज सही साबित हो गया है उन्होंने मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न प्रदान करने की मांग की शोकसभा का संचालन फैसल सलमानी ने किया
शोक सभा में प्रदेश सचिव चौधरी रूद्रसैन प्रतिनिधि चौधरी प्रवीन बान्दुखेड़ी, अब्दुल गफूर, अच्छन यादव, उमग जैन,हसीन कुरेशी सलीम अख्तर, रमेश पंवार, विजेश कुमार शर्मा, मजहबी खान ,सुदेश गुर्जर, परवेज खान प्रधान, बिट्टू नंबरदार, रामाशीष यादव, राजकुमार प्रधान, रामकुमार विश्वकर्मा, अर्जुन पंडित, विशाल यादव, कल्याण सिंह, देवराज राणा, रवि कम्बोज, अंजु रानी, हाजी शमशेर ,अनुज मदनुकी राजकुमार घाटेडा, जमाल साबरी, अमरीश चौटाला, रूबी कौशिक,सबरीन,इमराना , शीबा सिद्दीकी, मेहताब,सुरेया, फुरकान त्यागी, विनोद कुमार, वेद पाल पटनी, जुबेर अली एडवोकेट, हुस्न जहाँ, तैयब पांडुलि, डॉ मेहताब,बबली साहनी, धनवीर झरोली आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

खबरें और भी हैं...