
भास्कर समाचार सेवा
अलीगढ़। त्योहारों के बाद नगरायुक्त अमित आसेरी ने शुक्रवार को सुबह कार्यालय में पहुँचते ही आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा नगर निगम संबंधित आईजीआरएस संदर्भों पर असंतोष जनक फ़ीडबैक आने पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की। नगरायुक्त ने प्रभारी आईजीआरएस विनय कुमार राय का जवाब तलब करते हुए नगर निगम के अंदर आने वाली प्रत्येक आईजीआरएस संदर्भों के डिफॉल्टर होने की मैक्सिमम अवधि पॉच दिन निर्धारित करते हुए अधिनस्थों को दो टूक शब्दों में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आईजीआरएस संदर्भों में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
नगरायुक्त अमित आसेरी ने कहा आईजीआरएस संदर्भों के निस्तारण में लापरवाही व असतोषजनक फ़ीडबैक अत्यंत खेदजनक है व्यवस्थाओं में सुधार के लिए 24 घन्टे का अल्टीमेटम दिया गया है सुधार के लिए पॉच दिन के अंदर पैंडिंग शिकायतो को नगर निगम स्तर से डिफॉल्टर माना जाएगा और संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए करीवाई की जाएगी साथ ही ट्यूलिप के स्टूडेंट्स के माध्यम से शिकायतों पर फ़ीडबैक लेने की व्यवस्था की गई है।













