आतंकवाद और हिंसा का करेंगे डटकर मुकाबला पालिका कर्मचारियों ने ली शपथ

आतंकवाद और हिंसा का करेंगे डटकर मुकाबला पालिका कर्मचारियों ने ली शपथ

सिकंदराबाद Iशनिवार को नगरपालिका कर्मचारियों ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ लेते हुए अहिंसा एवं सहनशील के साथ आतंकवाद और हिंसा का मुकाबला करने का दम भरा है। शनिवार को पालिका मीटिंग हाल मे एकत्रित सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामुहिक रूप से आतंकवादी विरोधी दिवस मनाया। इस मौके पर भारत सरकार द्वारा 21 मई को आतंकवादी विरोधी दिवस मनाये जाने की मंशा पर प्रकाश डालते हुए सफाई निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पूरा विश्व आतंकवाद के दंश से प्रभावित है। जिसका साया हमारे देश पर भी है। उन्होंने देश की अहिंसा और सहनशीलता की परम्परा का हवाला देते हुए कहा कि मानव-जाति के उत्थान के लिए समाज मे सूझ बूझ के साथ सभी वर्गों के बीच शांति व सामाजिक सद्भाव की जरूरत है। अधिशासी अधिकारी की गैर मौजूदगी मे वरिष्ठ लिपिक वीरेंद्र सिंह ने मानव मूल्यों को खतरा पहुचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से मुकाबला करने की शपथ सभी कर्मचारियों को दिलाई। सभी ने एक स्वर में शपथ ली और सामाजिक सद्भाव के लिए काम करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर डाल चंद सैनी, सलीम, भीम सिंह भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...