
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। नगर निगम की टीम शुक्रवार को बकाया गृह कर वसूली के लिए होटल गोडविन पर ताला तड़ दिया। होटल सीलिंग होते देख संचालक जितेंद्र बाजवा ने मौके पर ही 31,74,810 का चैक थमा दिया।
शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय नगर निगम से भारी भरकम अमला लेकर प्रवर्तन दल की टीम के साथ होटल गोडविन पहुंची। बकाया भुगतान जमा करने की चेतावनी दी। निगम प्रवर्तन दल की टीम ने होटल में मुनादी करते हुए होटल को खाली कराया तथा सीलिंग की कार्रवाई शुरू की। होटल मैनेजर ने तत्काल इसकी सूचना संस्थान के संचालक जितेंद्र बाजवा को दी, जैसे ही एक दरवाजे पर कर अधीक्षक केशव प्रसाद सील लगाने के बाद टीम दूसरे दरवाजे पर सील लगा रहे थे, तभी होटल संचालक जितेंद्र बाजवा मौके पर पहुंच गए। टीम को धमकाने का प्रयास करते हुए हंगामा करने लगे, लेकिन अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने टीम को आदेश दिया कि बकाया गृह कर भुगतान के बाद ही सील खोली जाएगी। काफी देर तक कहासुनी के बाद जितेंद्र बाजवा ने 31,74,810 रुपए की बकाया राशि का चेक के द्वारा भुगतान कर दिया। भुगतान होने के बाद टीम ने सीलिंग की कार्रवाई बंद कर दी तथा होटल के दरवाजों को खोला गया।
टीम में ये रहें मौजूद
अभियान के दौरान नगर निगम टीम में जोनल अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जोनल अधिकारी नरसिंह राणा, जोनल अधिकारी अवधेश राणा, कर अधीक्षक केशव प्रसाद, कर अधीक्षक डॉक्टर पुष्पराज गौतम, कर अधीक्षक योगेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक अभय यादव, निगम प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल राजकुमार बालियान, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक, प्रवीण कुमार, जितेंद्र पाल सिंह मलिक, हवलदार रुपेश तोमर धीरज कुमार आदि मौजूद रहें।














