
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद में एक महिला सिपाही (Lady Constable) ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) करने की घटना से हड़कंप मच गया। महिला सिपाही का शव थाना छपार (Chhapar Police Station) स्थित उसके सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका पाया गया। वहीं, घटना की जानकारी होने पर एसएसपी विनीत जायसवाल (SSP Vineet Jaiswal) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
थाना छपार में थी महिला सिपाही की तैनाती
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला कांस्टेबल आदर्श यादव (Lady Constable Adarsh Yadav) संभल की रहने वाली थी। साल 2016 में उसका चयन यूपी पुलिस में हुआ था। 30 वर्षीय महिला सिपाही आदर्श यादव कई वर्ष से मुजफ्फरनगर के थाना छपार में तैनात थी। आदर्श तैनाती के दौरान से ही थाने में बने सरकारी क्वार्टर में रह रही थी। पिछले दिनों महिला आरक्षी की तैनाती सीओ नई मंडी कार्यालय में हाे गया था। आदर्श प्रतिदिन अपने सरकारी आवास से ही ड्यूटी के लिए आती थी।
पंखे से लटका मिला महिला सिपाही का शव
एसएसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि रविवार को वह आवास पर ही रुकी थी। दोपहर तक आदर्श के क्वार्टर से बाहर न निकलने पर कुछ शक हुआ। भीतर से गेट बंद होने के कारण लोगों को आशंका हुई। जिसके बाद गेट तोड़कर देखा गया तो आदर्श अपने कमरे की छत में लगे पंखे पर चुन्नी के बने फांसी के फंदे में लटकी पाई गई। पुलिस कर्मियों ने आदर्श को नीचे उतारा। जिसके बाद चिकित्सकों ने महिला कांस्टेबल की मौत की पुष्टि की। आदर्श यादव अविवाहित थी।
पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया गया शव
सूत्रों ने बताया कि महिला आरक्षी की मौत की खबर एसएसपी विनीत जायसवाल ने मौके का मुआयना किया। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एसएसपी के आदेश पर महिला कांस्टेबल का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।












