
भास्कर समाचार सेवा
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना विधि विधान से की गई। घरों में गोबर से गोवर्धन महाराज बनाऐं गई। देर शाम विधि-विधान से पूजा अर्चना कर गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की गई। इसके बाद कड़ी-चावन, पूड़ी व अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया। वहीं मंदिरो में भी गोवर्धन महाराज की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई।
बुधवार को शहर के द्वारिकाधीश मंदिर, बांके बिहारी मंदिर में गोवर्धन महाराज की भव्य झांकी सजाई गई। देर शाम गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर प्रसाद वितरण किया गया। वहीं भारतीय लोक कल्याण समिति द्वारा भगवती वाटिका नंदेश्वर महादेव मंदिर के पास (बीएस गुप्ता की बगीची) श्याम नगर में गोवर्धन पूजा व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के सदस्यों ने गोवर्धन महाराज की विधि-विधान से पूजा कर परिक्रमा की। इसके बाद गोवर्धन महाराज का पूड़ी-अन्नकूट, कड़ी चावल का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। वहीं समिति द्वारा समाजसेवी व पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समिति के सस्थापक व प्रबंधक सुनील दत्त गुप्ता, अध्यक्ष डा. गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष डा. स्मिता चतुर्वेदी, सलाहकार सचिव डा. पूनम अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मयंक भटनागर, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल कुमार झा, मंडल उपाध्यक्ष डा. अमिता चैरसिया, संगठन सचिव हजारी लाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।














