खुल गया मिस्ट्री गर्ल का राज, सुशांत की मौत के दिन पहुंची थी उनके घर !

सुशांत सिंह राजपूत ने जिस दिन खुदकुशी की थी, उस दिन एक महिला उनकी बिल्डिंग में आई थी । ये लड़की कौन थी, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही थी । बिल्डिंग के गार्ड ने बताया था कि उस दिन ये संदिग्ध लड़की आई थी, मुंह पर मास्‍क था और उसे लगा कि वो सुशांत की रिश्‍तेदार में से कोई है इसलिए उसने उसे जाने दिया था । महिला के बारे में पता लगाया जा रहा था । अब जानकारी मिल रही है कि इस संदिग्ध लड़की के बारे में पता चल गया है ।

रिया के भाई की करीबी दोस्‍त
मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक ये संदिग्ध लड़की रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती की दोस्त है । बता की कि संदिग्ध लड़की का नाम जमीला है । दरअसल इस संदिग्ध लड़की का खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद हुआ । जिसमें एक संदिग्ध लड़की उनकी बिल्डिंग में जाती हुई दिखाई दी थी, ठीक उसी दिन जिस दिन उन्‍होने अपनी जान ले ली थी । मुंबई पुलिस सूत्रों ने इस महिला का पता अब लगा लिया है । ये महिला रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक की दोस्त है ।

सुशांत को देखने आई थी जमीला
मिली जानकारी के अनुसार जमीला अपनी दूसरी दोस्त प्रियंका खेमानी और महेश शेट्टी के साथ सुशांत की मौत की खबर सुनकर उन्हें देखने घर पहुंची थीं । लेकिन वहां मौजूद पुलिस की टीम ने उन्हें सुशांत के घर में घुसने नहीं दिया और वह घर के स्टाफ से मिलने के बाद वहां से चली गई थीं । सोशल मीडिया पर जमीला की एक और तस्‍वीर सामने आई है, जहां जमीला और शौविक सुशांत अज्ञैर रिया समेत दूसरे लोगों के साथ एक ही तस्‍वीर में हैं ।

उलझ रहा है मामला
आपको बता दें सुशांत सिंह राजूपत मामला और गहराता जा रहा है । रिया और सुशांत रिलेशनशिप में थे,  सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए हैं । मामले में रिया के खिलाफ जांच चल रही है । सुशांत के मनी मैटर को लेकर भी रिया घेरे में है, प्रवर्तन निदेशालय उनसे पूछताछ कर रहा है । रिया पर सुशांत के पैसे हड़पने से लेकर, उन्‍हें आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने तक का आरोप है ।

खबरें और भी हैं...