
भास्कर समाचार सेवा
मुरादनगर । दिल्ली मेरठ रोड पर गांव सैथंली के सामने स्थित पूर्ण ज्ञानांजलि इण्टर कॉलेज के एनसीसी की बालिकाओं ने रेलवे रोड पर सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रैली निकाली गई। जिसमें विद्यार्थियों ने लोगों को यातायात के नियमों से अवगत कराया। उन्होंने बताया सरकार द्वारा ट्रैफिक नियमों का निर्धारण किया गया। बिना लाइसेंस के किसी को भी वाहन नहीं चलाना चाहिए । सड़क पर जल्दबाजी में ओवरटेक ना करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना अति आवश्यक है। गाड़ी चलाने वाले सभी के लिए बेल्ट लगाना व स्पीड नियंत्रण रखना अनिवार्य है। ताकि होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके।
पैदल चलने वाले लोगों को सड़क क्रॉस करना व अन्य सभी नियम बताए। रैली से पहले सड़क सुरक्षा पर पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता भी संपन्न कराई गई। इस दौरान
दौरान ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी संतोष व उनकी टीम का पूर्ण सहयोग रहा। प्रधानाचार्य लक्ष्मी राठौर अध्यापक सुभाष शर्मा कु संगीता त्यागी आदि स्टाफ उपस्थित रहा।














