
भास्कर ब्यूरो
फ़तेहपुर । औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गाँव निवासी ललित कुमार की लगभग 25 वर्षीय नवब्याहता पत्नी अंकिता ने घर के अन्दर जहरीला पदार्थ खा लिया।
घटना के वक्त मृतका के ससुरालीजन किसी कार्य वश घर के बाहर गए हुए थे। लौटकर आने पर बेसुध पड़ी नवविवाहिता को देखकर वह सन्न रह गये। जो नवब्याहता को अचेतावस्था में आनन फानन निजी साधन की सहायता से इलाज के लिए नजदीक के निजी चिकित्सालय ले गये। जहां डॉक्टर ने नवब्याहता की नाजुक हालत को देखकर प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जहां डॉक्टरी परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके पक्ष के लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि घटना का कोई सही कारण समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो पाया। जबकि मृतका के मायके पक्ष के लोगो ने ससुरालीजनों पर मृतका को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व जहर देकर जान से मारने का आरोप लगाया है। जिन्होंने पुलिस को मृतका के पति ललित पुत्र रमेश, जेठ रविशंकर, आनन्द, जेठानी गुड्डी, कल्पना, सास रामवती व ससुर रमेश के ख़िलाफ पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
पुलिस मायके पक्ष की दी गई लिखित तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है। इस बाबत औंग थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है उसी के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।













