उत्तराखंड में लापता हेड कांस्टेबल का नहीं लगा सुराग

24 फरवरी की सुबह अपने कैंप से हुए थे गायब

भास्कर समाचार सेवा

चंपावत। लोहाघाट में आइटीबीपी अल्फा कंपनी की 36वीं वाहिनी में तैनात हेड कांस्टेबल नागप्पा झालाबाड़ी बीती 24 फरवरी से लापता हैं। उनके परिजन परेशान हैं। जवान 24 फरवरी की सुबह लगभग 8 बजे से अपने कैंप से लापता हो गए। उनकी यूनिट समेत परिवार वाले उनको ढूंढ रहे हैं, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

आईटीबीपी के अधिकारियों ने लोहाघाट थाने में अपने हेड कांस्टेबल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साथ ही हेड कांस्टेबल नागप्पा झालाबाड़ी, जो कि मूल रूप से कर्नाटका के जिला गंडक के रहने वाले हैं, की गुमशुदगी के पर्चे भी स्थानीय लोगों में वितरित किए हैं। लोहाघाट थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आईटीबीपी के गुमशुदा हेड कांस्टेबल नागप्पा की तलाश के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय तौर पर खोजबीन के साथ ही गुमशुदा नागप्पा के मोबाइल नम्बर भी सर्वेिलान्स पर लगाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

39 − = 29
Powered by MathCaptcha