अब नूर महल ही विकल्प: नवेद मियां

भास्कर समाचार सेवा

रामपुर। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने कहा है कि अब सिर्फ नूर महल ही विकल्प है। लोगों ने सबको देख लिया है। आजम फैमिली ने जिले को लूटा, जिसकी सजा उन्हें मिल रही है। इसलिए अपने पुराने घर नूर महल को मजबूत करें।
चमरौआ गांव में कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब उर्रहमान खां के आवास पर आयोजित बैठक में नवेद मियां ने लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि नूर महल सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है। हमारे घर के दरवाजे सबके लिए खुले हुए हैं।
नवेद मियां ने चमरौआ में तीन दिन पहले ट्रेन हादसे का शिकार हुए वसीम सलमानी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतक यासीन सलमानी को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सब्र करें और परिवार का ख्याल रखें।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू, पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां, शबाब हुसैन भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...