
एडीएम, एएसपी,सीओ के अलावा पटियाली एस vएचओ ने शुभारंभ के दौरान रहे मौजूद
भरगैन नगर पंचायत चुनाव को लेकर एक्शन मोड़ में है जिला प्रशासन
भास्कर समाचार सेवा
कासगंज। जनपद की भरगैन नगर पंचायत चुनाव में अराजकता फैलाने की आशंका को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड़ है। डीएम के निर्देश के बाद कस्बे में मोबाइल पुलिस चौकी की स्थापना की है।आज शुक्रवार को एडीएम, एएसपी, डीएसपी के अलावा क्षेत्रीय एसएचओ ने शुभारंभ कर दिया है।
आपको बतादें कि कासगंज जनपद में तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायत हैं। जिनमें आगामी दिनो में निकाय चुनाव होने हैं, परंतु भरगैन नगर पंचायत अतिसंवेदनशील है, इसको लेकर जिला प्रशासन कोई भी कोताही नहीं बरतना चाह रहा है, प्रशासन ने भरगैन कस्बे में अस्थाई मोबाइल चौकी की स्थापना कर दी है, यह मोबाइल पुलिस चौकी गंजडुंडवारा डीएसपी आरके तिवारी और पटियाली एसएचओ विनोद कुमार की देखरेख में काम करेगी, ताकि नगर निकाय चुनाव में हठधर्मिता अराजकता करने वालों से सख्ती से निबटा जा सके।













