सरधना में हर रोज बढ़ रही मौतों की संख्या, अब तक 4 की मौत

दूषित पानी का कहर, लोगों में दहशत का माहौल

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ।सरधना। दूषित पानी पीने से नवजात शिशु सहित अब तक चार की मौत होने से इलाके में दहशत का माहौल है। पहले दिन से प्रति दिन बीमार होने का सिलसिला चला, जो अब तक जारी है। इलाके के लोगों ने प्रशासन से कोई ठोस कदम उठाने की मांग की है। 

गौरतलब है कि सरधना के मोहल्ला मंडी चमारान में 6 दिन पूर्व दूषित पानी पीने से लोग डायरिये का शिकार होने शुरू हो गए थे। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक़ जब मोहल्लावासियों ने अपने घरों में पहुंचे पानी को पिया तो कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गयी थी। कुछ ही देर में उलटी, दस्त पेट में दर्द होना शुरू हो गया था। दूषित पानी पीने बीमार हुए लोगों के परिजनों में हड़कंप मच गया था, जिन्हे विभिन अस्पातलों में भर्ती कराया गया था। अब तक ढाई सौ से अधिक लोगों के बीमार होने से इलाके में दहशत का माहौल है। देर रात तक बीमार होने वालों की संख्या बढ़कर लगभग 300 हो गयी थी।नवजात शिशु सहित अब तक चार की मौत होना बताया गया है।

इनकी हो चुकी हैं मौत
हुमैरा अपनी ससुराल से आई हुई थी। दूषित पानी पीने से बीमार हो गयी थी, जो मेरठ अस्पताल में भर्ती थी। शरीर में पानी की कमी आ जाने से उसके नवजात शिशु की मौत हो गयी थी। इसके अलावा मोहल्ले के ही सतीश की 65 वर्षित पत्नी रेखा की भी इसी बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। शनिवार की शाम को मोहल्ला निवासी दीनू के 20 वर्षीय बेटे सलमान की भी मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी थी।

55 वर्षीय अनीश की मौत
रविवार की सुबह मोहल्ले के ही 55 वर्षीय अनीस पुत्र हनीफ की भी मेरठ के अस्पताल में उपचार के दैरान मौत हो गयी है। लगातार मौतों का सिलसिला बढ़ने से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। 

खबरें और भी हैं...