
भास्कर समाचार सेवा
सहारनपुर/नानौता| देहात अंतर्गत चीनी मिल रोड स्तिथ 6 बिगाह जमीन को उपजिलाधिकारी संगीता राघव ने सम्बधित अधिकारीयों व कर्मचारियों की उपस्तिती में कब्जा मुक्त कराया, उपजिलाधिकारी संगीता राघव द्वारा बताया गया है कि चक संख्या 700 की 6 बिगाह जमीन को चकबंदी अधिकारी के आदेश से ग्राम समाज में दर्ज की गई थी,इसी 6 बिगाह जमीन को पूर्व में भी ग्राम समाज का कब्जा ग्राम प्रधान को दे दिया गया था,मगर इस जमीन पर फिर से फूलमती पत्नी तुलसीराम ने आवेध कब्जा किया हुआ था, जिसको आज जिलाधिकारी के आदेश अनुसार ट्रेक्टर चलाते हुए कब्जा मुक्त कराया गया है,प्रदेश सरकार के आदेश पर किसी भी सूरात में आवेध कब्जा बर्दाश नही किया जायेगा,दोषी कोई भी हो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कीजायेगी, इस दोरान लेखाल पवन कुमार प्रधान प्रतिनिधि आनुराग राणा आदि मौजूद रहे|














