एम्बुलेंस में एक बार फिर गूंजी किलकारी

भास्कर समाचार सेवा

हाथरस/सिकंदराराव। जनपद हाथरस के ब्लॉक सिकंदराराव के गांव जुलाहपुर में खुशी की लहर दौड गयी जब बीती रात्रि को लक्ष्मी देवी पत्नी संजय सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर 108 में सूचना दर्ज कराई गई सूचना के आधार पर महमूदपुर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची मौके पर पहुंचने के बाद प्रसूता लक्ष्मी देवी को सीएससी सिकंदराराव ले जाते समय अगसौली चौराहे के पास प्रसव पीड़ा तेज होने पर ईएमटी महावीर व पायलट विनय कुमार ने सुरक्षित तरीके से प्रसव कराया। एम्बुलेंस में किलकारी गूंजी तो सभी में खुशी छा गयी। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को सुरक्षित रूप से सीएससी सिकंदराराव में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...