भ्रष्टाचार के खिलाफ पद यात्रा पर निकले देवकीनंदन

नौहझील ब्लाक पर लगाया एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

भास्कर समाचार सेवा

मथुरा। नौहझील क्षेत्र के गांव शंकरगढ़ी निवासी देवकीनंदन शर्मा एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ शांति प्रदर्शन करते हुए अपने घर से तहसील मांट व मथुरा के लिए पदयात्रा पर निकल पड़े हैं। देवकीनंदन शर्मा ने बताया कि उन्होंने सात नवंबर 2020 को जिलाधिकारी को शपथपत्र के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जांच अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर शिकायत की थी। मगर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है और न ही किसी कार्यवाही से अवगत कराया गया है। इसी को लेकर वह गुरुवार को गांव शंकरगढ़ी से पद यात्रा कर खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर नौहझील में धरना प्रदर्शन पर बैठ गये हैं। वह शुक्रवार को सुबह पद यात्रा कर मांट पहुंचकर उपजिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। उसके उपरांत वह जिलाधिकारी कार्यालय पहुचेंगे। वहीं जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले बारह सालों से अधिकारियों व जांच अधिकारियों की गंभीर मामलों में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

खबरें और भी हैं...