नेहरू युवा केंद्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला में उपस्थित महिलाएं।

भास्कर समाचार सेवा

किच्छा। नेहरू युवा केंद्र के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अलग-अलग जगहों से आई युवा समूह की महिलाओं को डिजिटल अभिनंदन,  बैंक मित्र की कैडर ट्रेनिंग और बैंक के बारे में सभी जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं द्वारा पूछी गई जानकारियों के उत्तर देते हुए उपाध्याय ने कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करने तथा मजबूत बनाने का प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है।

इसके तहत इस प्रकार की कार्यशालाओं का समय-समय पर आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में निदेशक आरके उपाध्याय, कॉर्डिनेटर सुरेश विश्वकर्मा, कार्यालय सहायक महेश राणा, नेहरू युवा केंद्र से जि़ला युवा अधिकारी रविंद्र सिंह, यूथ वोलिंटियर कु.विभा, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

83 − 81 =
Powered by MathCaptcha